फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cheating of Rs 10 lakh in the name of getting a government job

Sant Kabir Nagar News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम 10 लाख की ठगी

Wed, 31 Jan 2024 02:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 10 lakh in the name of getting a government job
आंबेडकरनगर के ध्यानार्थ
विज्ञापन


-नौकरी न मिलने पर रुपये वापस मांगने पर धमकी दे रहे आरोपी
-पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अंबेडकरनगर के दो आरोपियों पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर।
बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर महुली क्षेत्र के एक व्यक्ति से आंबडेकरनगर के दो लोगों ने 10 लाख रुपये हड़प लिए। दो साल इंतजार के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर जब पीड़ित ने अपने रुपए वापस मांगे तो आरोपी उसे जानमाल की धमकी देने लगे। इस पर पीड़ित ने थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सत्य प्रकाश पांडेय निवासी ग्राम भिटनी कला ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके अनुसार, मौलाना इस्तखार पुत्र मोहम्मद इस्लाम ग्राम जमुनीपुर थाना अकबरपुर जनपद आंबेडकरनगर व आजाद आलम पुत्र आशिक अली निवासी ग्राम घोसियाना थाना केदारनगर जनपद आंबेडकरनगर जमुनीपुर स्थित मदरसा सरकारे गाजी शिक्षा संस्थान के प्रबंधक व संचालक हैं। दोनों ने उनके बेटे आनंद पांडेय को मदरसा, स्वास्थ्य विभाग या नगर पालिका आंबेडकरनगर में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर झांसे में ले लिया। इसके लिए उन्होंने 4,00,000 रुपये उनके बताए एक्सिस बैंक व एसबीआई के खाते में 26 सितंबर 2021 को ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद विभिन्न तिथियों में 25,000 एवं 75,000 व एक अक्तूबर 2021 को 2,00,000 व 1,00,000 रुपए भेज दिये। दो लाख रुपये नकद भी दिए। काफी वक्त बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं तो उन्होंने तकादा किया। इस पर वे आज-कल, आज-कल करने लगे। तंग आकर उन्होंने अपने रुपए वापस मांगे तो उन्होंने एक चेक दे दिया, लेकिन वह बाउंस हो गया। इसके बाद जब वह रुपए वापस करने को कहते तो वे जान से मारने की धमकी देने लगे। दोनों आरोपी काफी मनबढ़ एवं शातिर हैं। उनकी धमकी से वह काफी भयभीत हैं। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed