फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   chaupal of rajya mahil ayog member

महिला उत्पीड़न पर त्वरित कार्रवाई करें अफसर

Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
chaupal of rajya mahil ayog member
डाक बगले पर पीड़ित महिला की फरियाद सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य।संवाद - फोटो : KHALILABAD
महिला उत्पीड़न पर त्वरित कार्रवाई करें अफसर
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं महिलाओं की फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला ने बुधवार को खलीलाबाद स्थित डाक बंगला में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में खलीलाबाद थाना क्षेत्र से रीना देवी, नसीमा खातून, सुमनलता श्रीवास्तव, धनघटा थाना क्षेत्र से कुसुम, थाना महुली से गंगोत्री देवी से व्यक्तिगत रूप से बात कर उनकी समस्याओं को जानते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीड़िता का पक्ष सुनने तथा हकीकत की जांच करवाकर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि उत्पीड़न करने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर दृष्टिकोण अपनाया जाए। महिलाओं को पूरी तरह से सुरक्षा, सम्मान एवं संरक्षण प्रदान करते हुए उत्पीड़न के मामलों में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। अभियुक्तों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने जनपद में महिला कल्याण से संबंधित पुलिस विभाग, महिला थाना, जिला प्रोबेशन, महिला कल्याण विभाग, जिला पूर्ति विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कौशल विकास मिशन सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा मिशन-शक्ति के तहत अब तक किए गए कार्यक्रमों की सफलता का विवरण जाना। कहा कि मिशन-शक्ति कार्यक्रमों के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं, बालिकाओं अथवा स्वयं सहायता समूहों को अवश्य सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगर पंचायत मगहर की अध्यक्ष संगीता वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता अग्रहरि ने राज्य महिला आयोग की सदस्य को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिकेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अंशुमान, जिला प्रोेबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी, एसीएमओ डॉ. मोहन झा, सुरेश कुमार सरोज, महिला थाना प्रभारी सरोज शर्मा, महिला कल्याण अधिकारी मोनिका शुक्ला, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed