फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chaos: Open drains in the city pose a risk of accidents, pedestrians are troubled

अव्यवस्था : शहर में खुले नालों से हादसे का खतरा, राहगीर परेशान

Tue, 25 Mar 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 25 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Chaos: Open drains in the city pose a risk of accidents, pedestrians are troubled
एनडी पांडेय गली के समीप टूटा नाले का स्लैब।
संतकबीरनगर। शहर में जल निकासी के लिए बनाए गए नालों के स्लैब अधिकतर स्थानों पर टूट गए हैं। कुछ स्थानों पर तो स्लैब लगाए ही नहीं है, जिससे नाले खुले हुए हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन आंख मूंदे हुए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में छोटे-बड़े करीब 34 नाले बनाए गए हैं। इन नालों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। कहीं नालों पर स्लैब डाले ही नहीं गए तो कहीं स्लैब टूट गए हैं। इसकी शिकायत करने के बाद पालिका प्रशासन इस पर ध्यान नहीं रहा है। इसके कारण आए दिन कहीं पशु गिरकर घायल हो रहे हैं तो कहीं राहगीर गिर जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह स्थिति शहर में मेंहदावल बाईपास, बंजरिया रोड, पुरानी सब्जी मंडी, मुखलिसपुर तिराहा के सर्विस लेन, जूनियर हाईस्कूल के सामने आदि स्थानों पर समस्या बनी हुई है। मेंहदावल बाईपास पर जहां बस स्टाप सेंटर बनाया गया है, उसके पास नालों को जोड़ा गया है, लेकिन इन नालों पर स्लैब डालना पालिका प्रशासन भूल गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसी ही स्थिति हाईवे के दोनों तरफ के नालों की भी है, इन स्थानों पर कई जगह स्लैब नहीं डाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed