{"_id":"6546ac0950bb02e2ba04a30d","slug":"chaos-in-dandiya-two-accused-including-named-danger-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5150-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांडिया में बवाल : नामजद डेंजर समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांडिया में बवाल : नामजद डेंजर समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार
Sun, 05 Nov 2023 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 05 Nov 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
डांडिया कार्यक्रम में बवाल करने वालो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
संतकबीरनगर। डांडिया कार्यक्रम में फरमाइशी गाने के लिए मारपीट और बवाल करने के मामले में नामजद डेंजर समेत दो आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां उनको जेल भेज दिया गया। इस मामले में प्रधान सहित कुल नौ अभियुक्त जेल भेजे जा चुके हैं।
23 अक्तूबर की रात शहर के रहने वाले मोनू वर्मा ने एचआर इंटर कॉलेज परिसर में डांडिया नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया। आरोप है कि घाटमपुर उर्फ घटरमहा गांव के प्रधान प्रतिनिधि केसी पांडेय, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष एवं तेनुहारी के प्रधान धीरज पांडेय, नीरज पांडेय, एकमा के आलोक राय, तितौवा के सचिन यादव, आशीष राय, महुली क्षेत्र के भगवानपुर निवासी हृदय राय, घाटमपुर के नितिन पांडेय अपने 10-15 अज्ञात साथियों के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर मारपीट की। हंगामा करते हुए महिलाओं से बदसूलकी की।
मनबढ़ों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की। गोला बाजार चौकी प्रभारी की तहरीर केसी पांडेय, धीरज पांडेय, नीरज पांडेय, आलोक राय, सचिन यादव, आशीष राय, हृदय राय, निति पांडेय और 10 -15 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, लोक सेवक के कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस ने नामजद आरोपी तेनुहारी दोयम निवासी नीरज पांडेय और बखिरा थाना क्षेत्र के करैली निवासी डेंजर उर्फ साहिल यादव को पुलिस ने गोरखपुर रोड के एक होटल के सामने से गिरफ्तार किया।
00
इस घटना में सात आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। दो आरोपी शनिवार को पकड़े गए हैं। अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगी है। -सत्यजीत गुप्ता, एसपी