{"_id":"6a567785894c36b93802f33c","slug":"changing-weather-is-affecting-childrens-health-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-153824-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बदलते मौसम से बिगड़ रही बच्चों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बदलते मौसम से बिगड़ रही बच्चों की सेहत
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बदलते मौसम का सबसे अधिक असर अब बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल के बाल रोग ओपीडी में इन दिनों उल्टी-दस्त, वायरल बुखार और जलजनित बीमारियों से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि यदि समय रहते इलाज नहीं कराया गया तो यह संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। इसके चलते प्रतिदिन 10 से 15 बच्चों को उल्टी-दस्त, तेज बुखार और संक्रमण की गंभीर स्थिति में भर्ती करना पड़ रहा है, जबकि कई दिनों में यह संख्या 20 तक पहुंच जाती है। उन्होंने बताया कि रोजाना बाल रोग ओपीडी में 80 से 100 बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें अधिकतर वायरल संक्रमण और जलजनित बीमारियों से पीड़ित हैं।
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार, उल्टी, दस्त और पेट संबंधी संक्रमण तेजी से फैल रहे हैं। कई बच्चों को पूरी तरह स्वस्थ होने में 5 से 7 दिन तक का समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि बाहर का खुला एवं बासी भोजन, दूषित पानी और गंदगी संक्रमण का प्रमुख कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों में लगातार बुखार, उल्टी, दस्त, कमजोरी या पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के लक्षण दिखाई दें तो घरेलू इलाज या बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा देने की बजाय तुरंत जिला अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।