{"_id":"6a00c6558336e51b1c04badc","slug":"census-instructions-for-awareness-campaign-for-self-enumeration-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-150334-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना : स्व-गणना के लिए जागरूकता अभियान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना : स्व-गणना के लिए जागरूकता अभियान के निर्देश
विज्ञापन
मेंहदावल। जनगणना की प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। स्व-गणना की शुरुआत हो गई है। इस कार्य में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की राह आसान करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी अधिक से अधिक स्व-गणना करने और लोगों से कराने के लिए जागरूक करें।
यह जानकारी दी बतौर चार्ज अधिकारी तहसीलदार अल्पिका वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि जनगणना की प्रक्रिया सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे सबसे पहले अपनी स्व-गणना करें और इसके बाद अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की स्व-गणना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने बीईओ, सीडीपीओ व बीडीओ को शिक्षकों और कर्मचारियों की स्व-गणना कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियां, कोटेदार और अन्य संस्थान भी अपने-अपने स्तर पर स्व-गणना अभियान को बढ़ावा दें। आम नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आसानी से स्व-गणना कर सकते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों, एनएएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व संबंधित कर्मियों की स्व-गणना सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम प्रधानों के माध्यम से स्व-गणना कराने और प्रत्येक ग्राम पंचायत में बीडीओ द्वारा बैठक आयोजित कर अधिक लोगों को इसमें शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एडीओ एजी किसान यूनियनों के माध्यम से किसानों की भागीदारी सुनिश्चित कराएं। समाज कल्याण अधिकारी को प्रत्येक ब्लॉक में पेंशनरों व विधवा पेंशन समेत अन्य लाभार्थियों को इसमें शामिल करने के निर्देश दिए गए।