{"_id":"6a51371118bc11502e0d2563","slug":"feeder-in-mehdawal-town-is-faulty-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-153583-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल टाउन का फीडर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल टाउन का फीडर खराब
विज्ञापन
मेंहदावल की आपूर्ति बंद होने पर बनाने में जुटे कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। विद्युत उपकेंद्र मेंहदावल टाउन फीडर में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण सुबह 9:00 बजे से शाम तक शहरी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। फीडर में ब्लास्ट होने से कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। गर्मी में आठ घंटे तक बिजली न आने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार तहसील पावर हाउस में लगे तहसील फीडर में शुक्रवार सुबह अचानक ब्लास्ट हो गया। इसके चलते फीडर ट्रिप कर गया और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे मेंहदावल शहरी क्षेत्र, तहसील परिसर, अस्पताल रोड, बाजार क्षेत्र और आसपास के मोहल्लों में बिजली बंद हो गई। घरों में पंखे-कूलर बंद होने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ।
जानकारी होते ही जेई मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त उपकरण बदले और फीडर को दुरुस्त करने में लग गए। शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।