फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cash is not in 2 branches

पीएनबी उमरिया, एसबीआई धनघटा में कैश खत्म 

Sun, 22 Jan 2017 12:06 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 22 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cash is not in 2 branches
- फोटो : hindustan times
नोटबंदी के बाद से अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में कैश की किल्लत बनी हुई है। शनिवार को पूर्वांचल बैंक की सभी शाखा में लेनदेन हुआ। हालांकि पौली शाखा में कैश देर से पहुंचने के कारण दोपहर बाद भुगतान हुआ। वहीं एसबीआई धनघटा और पीएनबी उमरिया की शाखा कैैश से खाली रही। उपभोक्ताओं ने जो कैश जमा किया, उसी से कुछ उपभोक्ताओं को भुगतान दिया गया। वहीं जिले के कुल 28 एटीएम में से शहर के चार एटीएम समेत 20 बंद रहे।
विज्ञापन


 पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक बृजमोहनी द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को पूर्वांचल बैंक की सभी 51 शाखाओं में लेनदेन हुआ है। हालांकि बैंक की पौली शाखा पर सुबह से पहुंचे उपभोक्ताओं को दोपहर बाद कैश मिल सका। दो करोड़ रुपये और मिल गए हैं, जिन्हें सोमवार को पूर्वांचल बैंक की शाखाओं को उपलब्ध करा दिया जाएगा। दूसरी तरफ एसबीआई धनघटा शाखा में भी कैश नहीं था, बैंक के प्रबंधक एसबी त्रिपाठी ने बताया कि उपभोक्ताओं ने जो कैश जमा किया था, उससे कुछ लोगों को भुगतान किया गया है। 
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक की उमरिया की शाखा भी कैश से खाली रही। जो कैश उपभोक्ताओं ने जमा किया, उसी से कुछ लोगों को भुगतान किया गया। पीएनबी उमरिया शाखा पर कैश निकालने के लिए पहुंचे महेंद्र कुमार, राकेश कुमार ने बताया कि रूपये की जरूरत थी, लेकिन कैश न मिलने से वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा।  दूसरी ग्रामीण क्षेत्र के 16 एटीएम जहां बंद रहे, वहीं शहर के चार एटीएम रहे। इसमें शहर के स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के दोनों  एटीएम तथा स्टेट बैंक विकास भवन शाखा व कृषि शाखा का एटीएम शामिल हैं। एटीएम बंद होने उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed