{"_id":"5d35e9aa8ebc3e6cee20b366","slug":"cash-and-jewellary-theft-in-shop-and-house-khalilabad-news-gkp314866723","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनघटा थाना क्षेत्र में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनघटा थाना क्षेत्र में चोरी
विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र के डीहवा चौराहे पर चोरो ने किराने की दुकान में चोरी की।
- फोटो : KHALILABAD
दुकान और घर से नकदी और जेवरात चोरी
- धनघटा थाना क्षेत्र के जेखौता गांव का मामला
- घर में रोशनदान और दुकान में सेंध काटकर घुसे थे चोर
अमर उजाला ब्यूरो
लोहरैया। धनघटा थाना क्षेत्र के जेखौता गांव में एक दुकान और एक घर से चोरों ने रविवार की रात में नकदी और जेवरात उड़ा दिए। चोर घर में रोशनदान के रास्ते तो दुकान में पीछे की दीवार में सेंध काटकर घुसे थे। चोरी की सूचना पीड़ितों ने धनघटा पुलिस को दी। सूचना के करीब छह घंटे बाद पहुंची पुलिस ने दुकानदार को सेंध कटने का रास्ता बंद कराने की सलाह दे दी।
पहली चोरी की घटना जेखौता निवासी शीला तिवारी पत्नी सुरेंद्र तिवारी के घर में हुई। पिछले एक सप्ताह से इलाज के लिए बाहर गई शीला तिवारी अपने बेटे के साथ घर पहुंची तो घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने देखा कि रोशनदान के रास्ते अंदर आए चोर के पैर के निशान थे। उन्होंने तत्काल डायल 100 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल देखने के साथ ही शक के आधार पर पड़ोस के एक युवक से पूछताछ की। शीला तिवारी ने बताया कि उनके घर से 50 हजार रुपये का जेवरात और 45 सौ रुपये नकद चोरी हुआ है।
इस घर के बगल में ही सुरेंद्र राय की दुकान में भी चोरी हुई है। चोरों ने दुकान के पीछे सेंध काटकर वारदात को अंजाम दिया है। दुकानदार ने बताया कि गल्ले में रखा करीब साढ़े छह हजार रुपये नकदी चोरी गए हैं। सुरेंद्र राय ने मामले की सूचना धनघटा पुलिस को दी। सोमवार की शाम करीब करीब चार बजे लोहरैया चौकी से पहुंचे हेड कांस्टेबल हरिलाल यादव ने घटनास्थल की जांच की। सुरेंद्र के अनुसार हेड कांस्टेबल ने उन्हें सेंध कटने की जगह बंद करने की सलाह दी और तहरीर भी नहीं ली।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ धनघटा रणधीर मिश्र का कहना है कि दोनों मामलों की छानबीन हो रही है। जल्दी ही मामलों का खुलासा किया जाएगा। जहां तक हेड कांस्टेबल की सलाह का सवाल है तो यदि उसने ऐसा कहा होगा तो इसकी अलग से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।