{"_id":"62a383f7f0dc1f183346a86d","slug":"cased-khalilabad-news-gkp4399007160","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतकर्ता पर छेड़खानी और अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक पर एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतकर्ता पर छेड़खानी और अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक पर एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायतकर्ता पर छेड़खानी और अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक पर एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज
- दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप-प्रत्यारोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जांच के दौरान शिकायतकर्ता और केंद्र संचालक पक्ष के लोग बृहस्पतिवार को भिड़ गए थे। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप मढ़ा। पुलिस ने शिकायतकर्ता पर छेड़खानी और तोड़फोड़ आदि का केस दर्ज किया। जबकि अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालित समेत अन्य पर मारपीट एवं एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज किया।
गोरखपुर जिले के पीपीगंज क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स ने मेंहदावल में संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की शिकायत की थी। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार अल्ट्रासाउंड केंद्र की जांच करने पहुंच गए। उसी दौरान शिकायकर्ता भी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंच गया। जिस पर केंद्र संचालक ने आपत्ति दर्ज कराई। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। नायब तहसीलदार के सामने ही दोनों पक्ष भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां शिकायतकर्ता ने अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक समेत अन्य कर्मियों के विरुद्ध तहरीर दिया। वहीं दूसरी तरफ अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक ने शिकायतकर्ता के विरुद्ध छेड़खानी व केंद्र में तोड़फोड़ की तहरीर दी। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक की तहरीर पर शिकायतकर्ता के विरुद्ध छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। जबकि शिकायतकर्ता की तहरीर पर अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालक समेत दो नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मारपीट एवं एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया।