फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case registered against vehicle owner and driver

वाहन स्वामी और चालक पर केस दर्ज

Tue, 12 Jul 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case registered against vehicle owner and driver
वाहन स्वामी और चालक पर केस दर्ज
विज्ञापन

30 जून को गंभीर रूप से घायल हुए थे सेवानिवृत्त शिक्षक
धनघटा (संतकबीरनगर)। बोलेरो की चपेट से गंभीर रूप से घायल हुए सेवानिवृत्त शिक्षक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को वाहन स्वामी और अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया।
धनघटा क्षेत्र के आगापुर गुलरिहा गांव निवासी संदीप का आरोप है कि 23 जून की शाम उसके पिता 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रभान यादव बाइक से बकौली कला स्थित मकान पर भतीजे सर्वेश के साथ जा रहे थे। धनघटा की तरफ से पौली की तरफ तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक सर्वेश को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

इलाज के लिए उन्हें सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद गोरखपुर के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष केडी सिंह ने बताया कि बोलेरो स्वामी रोहित कुमार निवासी अलीनगर थाना महुली और अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed