{"_id":"64bc27a64b0330b1c2035124","slug":"case-on-three-of-the-same-family-on-the-tahrir-of-the-bus-conductor-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-637-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बस कंडक्टर की तहरीर पर एक ही परिवार के तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बस कंडक्टर की तहरीर पर एक ही परिवार के तीन पर केस
Sun, 23 Jul 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। अंबेडकर जनपद निवासी एक निजी बस कंडक्टर ने महुली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर छितही गांव निवासी तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट, गाली गलौज और जानमाल धमकी दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस तहरीर में अम्बेडकरनगर जिला के आलापुर थाना क्षेत्र के मोलना रसूलपुर गांव निवासी रितेश कुमार पुत्र महेंद्र प्रसाद यादव का आरोप है कि वह एक निजी बस जो लखनऊ तक जाती है। वह उस बस का कंडक्टर है। उसका कहना था कि शुक्रवार को जब वह बस के साथ महुली चौराहे पर पहुंचा। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर इसरार अहमद ने परिजनों के साथ उसकी पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर भगवान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर इसरार पुत्र अज्ञात, इसरार के परिवार के दो अन्य नाम अज्ञात निवासी छितही के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और जानमाल धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।