फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case on 2 in dalit utpidan

मुकदमे में सुलह नहीं करने पर घर में घुसकर मारपीट

Fri, 23 Sep 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
case on 2 in dalit utpidan
मुकदमे में सुलह नहीं करने पर घर में घुसकर मारपीट
विज्ञापन

- घर में रखे सामान को तोड़फोड़ कर किया क्षतिग्रस्त
- कोर्ट के आदेश पर दो आरोपियों पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने बुधवार देर शाम खरवनिया कला निवासी दो आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खरवनिया कला निवासी बदरी प्रसाद पुत्र हरदीन का आरोप है कि पूर्व में गांव के अनुज सिंह आदि से मुकदमा चल रहा है। उसी मुकदमे में सुलह- समझौता कराने के लिए हमेशा आरोपियों के जरिए दवाब बनाया जा रहा है। 22 जुलाई को वह गांव के निकट एक ईंट भट्ठे पर बैठे थे। उसी दौरान अनुज के साथ नीरज सिंह पहुंचे। मुकदमे में सुलह करने की बात कहते हुए उलझ गए और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर लोग उसे मारने-पीटने लगे। किसी तरह बचकर वह अपने घर में भागकर पहुंचा तो लोग वहां भी पहुंच गए। आरोप है कि उसके घर में घुसकर मारपीट कर उसे घायल कर दिए। घरेलू सामान क्षतिग्रस्त भी कर दिए। उसे जानमाल धमकी भी दी। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि अनुज उर्फ मंटू सिंह, नीरज सिंह उर्फ मोनू सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed