{"_id":"66d1dad160cb268de001830d","slug":"case-of-molestation-of-a-woman-leader-on-the-national-secretary-of-sp-youth-brigade-in-sant-kabir-nagar-2024-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: महिला नेता से छेड़खानी...युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव पर सपा की नेता से छेड़खानी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: महिला नेता से छेड़खानी...युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव पर सपा की नेता से छेड़खानी का केस दर्ज
Fri, 30 Aug 2024 08:14 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 30 Aug 2024 08:14 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय नेता का आरोप है कि उनके साथ मेंहदावल में पार्टी कार्यक्रम के दौरान छेड़छाड़ हुई। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी नेता को पदमुक्त किया गया और फेसबुक पोस्ट की जांच होगी।
विज्ञापन
आरोपी नेता को पदमुक्त किया गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी की महिला सभा की एक राष्ट्रीय नेता ने पार्टी की ही युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि मेंहदावल में पार्टी के कार्यक्रम के दौरान उनसे छेड़खानी की गई और विरोध पर धमकी दी गई।
विज्ञापन
महिला नेता का यह भी कहना है कि आरोपी ने वारदात के बाद फेसबुक पर उनके और उनके परिवार को लेकर अभद्र टिप्पणी की। मेंहदावल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वहीं पार्टी जिलाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी को पद से हटा दिया गया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी नेता को पदमुक्त किया गया है और फेसबुक पोस्ट की जांच होगी।
विज्ञापन