फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case of assault and vandalism by entering the house

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ का केस

Wed, 29 May 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 29 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Case of assault and vandalism by entering the house
-धनघटा क्षेत्र के ककरहा गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के ककरहा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पुलिस ने तीन नामजद व तीन अज्ञात पर घर में घुसकर मारपीट, बलवा, धमकी और तोड़फोड़ के आरोप में केस दर्ज किया है।

ककरहा गांव निवासी चंद्रहास ने तहरीर में बताया कि 27 मई को रात आठ बजे पुरानी रंजिश में विपक्षी विजबेंद्र, सोनी पांडेय, निर्मला और तीन अज्ञात लोग घर आए। गाली देते हुए घर के सामने खडे चार पहिया वाहन को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिए। उस दौरान वह घर पर नहीं थे। विपक्षी खिड़की तोड़कर घर में घुसकर पत्नी, बेटी और मां व पिता को मारने-पीटने के साथ घर के अंदर का सामान तोड़ने लगे। वह डीजल लेकर घर पर पहुंचे। जब तक कुछ समझ पाते तब तक विपक्षी उनके ऊपर टूट पड़े। उनके साथ मारपीट करते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस को सूचना देकर वह मलौली अस्पताल उपचार के लिए गए। इसके बाद प्राइवेट अस्पताल में जाकर दवा कराएं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed