फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case of assault against five including a couple on court orders

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत पांच पर मारपीट का केस

Tue, 25 Jun 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 25 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Case of assault against five including a couple on court orders
14 अप्रैल को ट्रैक्टर ले जाने के विवाद में हुई थी मारपीट
विज्ञापन

क्षेत्र के सूपा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के सूपा गांव में घर के सामने से ट्रैक्टर ले जाने की वजह से दो माह पूर्व हुए विवाद में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दंपती समेत पांच लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया है।


कैश खान पत्नी मुनीर खान निवासी सूपा ने बताया कि 14 अप्रैल की दोपहर तीन बजे घर के सामने से ट्रैक्टर ले जाने पर विरोधी पक्ष ने विवाद किया था। विरोधी बदलू खान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर दरवाजे पर आकर गालियां देने लगे। मना करने पर विरोधियों ने बेटे कशिश को मारने के लिए दौड़ा लिए, लेकिन किसी तरह घर में घुसकर जान बचाई। विरोधियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से मारे-पीटे और ईंट भी चलाए। घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। बखिरा थाने में केस दर्ज नहीं किया गया। मजबूरन न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। बखिरा पुलिस ने आरोपी बदलू, पत्नी व तीन बेटियों के खिलाफ केस दर्ज किया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed