{"_id":"65de32a66cca7f91a203dd64","slug":"case-filed-against-three-including-real-brothers-for-beating-a-young-man-who-had-come-to-meet-his-girlfriend-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110444-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रेमिका से मिलने आए युवक की पिटाई के मामले में सगे भाइयों समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रेमिका से मिलने आए युवक की पिटाई के मामले में सगे भाइयों समेत तीन पर केस
Wed, 28 Feb 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
बखिरा। सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने बेटे को मारने, पीटने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए बखिरा क्षेत्र के एक गांव के दो सगे भाइयों समेत तीन व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
महिला का आरोप है कि उसका 20 वर्षीय बेटा गांव के ही एक युवक के साथ बाइक से बखिरा क्षेत्र के एक गांव में लगे मेले के बहाने अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। बेटे की प्रेमिका भी सहजनवा क्षेत्र की रहने वाली है। वह भी गांव में लगे मेले के बहाने आई थी। इसकी भनक लगने पर ग्रामीण व कुछ अन्य लोग खोजते हुए उसके बेटे व दोस्त को पकड़ लिए। गाली देते हुए लाठी डंडे से जमकर पिटाई की व जान से मारने की धमकी भी दी। बेटे की बाइक को भी ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। बेटा अब तक घर वापस नहीं आया था। घटना से पुलिस को अवगत कराते हुए आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसओ श्याममोहन ने बताया पीड़िता की तहरीर पर उमेश, मुकेश, गुड्डू व कुछ अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियो की तलाश में टीम बनाकर खोजबीन की जा रही है, जबकि पीड़िता के बेटे का लोकेशन फैजाबाद मिला था, उसका बाद मोबाइल बंद हो गया है।