{"_id":"6845c99b2286d547e2085c5e","slug":"case-filed-against-three-in-case-of-death-of-a-youth-due-to-bike-accident-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-133852-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत के मामले में तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत के मामले में तीन पर केस
Sun, 08 Jun 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
बखिरा। हरदी स्थित गोदाम के निकट तीन दिन पूर्व हुए एक सड़क हादसे में बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजन की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। तजम्मुल हुसैन पुत्र स्व पीर मोहम्मद निवासी हरदी ने बताया कि बेटा मो हामिद 15 दिन पूर्व भिवंडी से घर बकरीद का त्योहार मनाने के लिए आया था।
शुक्रवार की रात में वह बखिरा किसी जरूरत से गया था। गांव के ही अबरार के साथ रात में हामिद घर आ रहा था। हरदी स्थित गोदाम के निकट तेज रफ्तार आ रहे एक बाइक चालक ने उसके बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजा।
डाक्टरों ने देखते ही बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने हामिद के पिता तजम्मुल हुसैन की तहरीर पर बाइक चालक जितेंद्र प्रजापति व बाइक पर सवार रविन्द्र प्रजापति व शम्भू उर्फ संदीप निवासीगण जगदीशपुर थाना बखिरा के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।