{"_id":"68754543079635e1ad0de8a5","slug":"case-filed-against-secretary-who-was-black-marketing-fertilizer-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-135524-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खाद की कालाबाजारी कर रहे सचिव पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खाद की कालाबाजारी कर रहे सचिव पर केस दर्ज
Mon, 14 Jul 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
बखिरा। नरायनपुर स्थित साधन सहकारी समिति लिमिटेड, छपिया दोयम में अवैध रूप से बगैर पीओएस मशीन के निर्धारित से अधिक मूल्य पर यूरिया का अन्य जनपद में बिक्री किए जाने के आरोप में समिति के सचिव पर बखिरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर हुई है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में साधन सहकारी समिति छपिया दोयम नरायनपुर में 10 जुलाई को छापेमारी की गई। इस दौरान एक वाहन पर यूरिया उर्वरक छह बोरी रखी गई थी। जांच में वाहन पर रखा गया उर्वरक महराजगंज ले जाई जा रही थी। आशंका है कि उक्त उर्वरक को तस्करी के लिए नेपाल ले जा रहे थे।
आरोप है कि समिति के प्रभारी सचिव फूलचंद ने बगैर पीओएस मशीन व निर्धारित से अधिक मूल्य पर यूरिया की बिक्री किया था। हालांकि उर्वरक को वापस गोदाम में रखवा दिया गया। उन्होंने बताया कि सचिव के खिलाफ रविवार की शाम को बखिरा थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है।