फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case filed against Pradhan and four others who occupied barn land

Sant Kabir Nagar News: खलिहान की भूमि कब्जा करने वाले प्रधान समेत चार पर केस दर्ज

Fri, 16 May 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 16 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Pradhan and four others who occupied barn land
लोहरौली। दुधारा थानाक्षेत्र के बरैनिहा गांव में खलिहान की जमीन पर आंबेडकर तथा बुद्ध की प्रतिमा को लगाए जाने को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में प्रशासन ने पूरी जमीन की पैमाइश करवा दी है। कब्जेदारों को बेदखल कर दिया है। जमीन पर मिट्टी गिरवाकर बराबर किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जमीन पर कब्जा करने वाले प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ स्थानीय लेखपाल की तहरीर पर केस भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

गत 12 मई को मेंहदावल तहसील क्षेत्र के बरैनिया गांव में मौजूद सरकारी जमीन जो खलिहान के रूप में दर्ज है। उसपर गांव के विकास पुत्र राजाराम, लक्खन पुत्र पड़ोही, विरेन्द्र पुत्र जगदीश तथा गांव के प्रधान आदि के द्वारा कब्जा किया गया था। यही नहीं उस जमीन पर आंबेडकर व बुद्ध की प्रतिमा लगाए जाने के लिए ग्रामीण चबूतरे का निर्माण करने लगे। इस निर्माण को लेकर गांव के एक पक्ष के लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त जमीन पर निर्माण कार्य रोक दिया। इसके बाद विवाद बढ़ा तो एसडीएम ने उक्त भूमि की पैमाइश के निर्देश दिए। 13 मई को राजस्व व पुलिस टीम ने उस जमीन का सीमांकन कराया गया। इसमें यह पाया गया कि इस भूमि के कुछ हिस्से पर ग्राम प्रधान सुहेल पुत्र मोहम्मद सफी के द्वारा भी कब्जा किया गया है। इस जमीन पर मिट्टी भी पाटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमांकन कराकर प्रशासन ने कहा कि कोई भी उस भूमि पर किसी तरह का अतिक्रमण न करें। इसके बाद ग्राम प्रधान को सीमांकित भूमि को बराबर कराकर सीमांकित भूमि को सुरक्षित कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद 14 मई को खलिहान की भूमि को समतल करने का कार्य किया जा रहा है।
एसडीएम के निर्देश पर गांव के लेखपाल अभय प्रताप सिंह ने इस मामले में ग्राम प्रधान सुहैल, विकास, लक्खन व विरेन्द्र पर जबरन भूमि पर कब्जे का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष इंन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-----------------
प्रशासन के निर्णय की ग्रामीणों ने की सराहना
प्रशासन के द्वारा खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे पर की गयी प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की है। गांव के लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चुनाव आ रहा है, इसी को लेकर यह विवाद किया जा रहा था। मूर्ति स्थापना करके जमीन पर इसलिए कब्जा किया जा रहा था, क्योंकि प्रधान की सहन इस क्षेत्र में है, प्रधान इस पूरी जमीन को हड़पने के प्रयास में लगे हुए थे। अगर प्रशासन ने त्वरित निर्णय नहीं लिया होता तो यहां पर विवाद बढ़ सकता था।

------------------
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भूमि की पैमाइश कराई गई है। भूमि की पैमाइश के बाद अवैध कब्जेदारों पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस भूमि को बराबर कराया जा रहा है। यह भूमि जिस उपयोग में राजस्व खाते में दर्ज है, उसी मद में उपयोग में लाई जाएगी।
-संजीव कुमार राय, उपजिलाधिकारी, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed