{"_id":"5f0dde588ebc3e638375af79","slug":"case-file-against-13-people-khalilabad-news-gkp358134571","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बुजुर्गों की मौत में 13 के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बुजुर्गों की मौत में 13 के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस
विज्ञापन

- दोनों पक्षों से हिरासत में लिए गए सात लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के पडोखर गांव में हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के दो बुजुर्गों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों के 13 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया।
पडोखर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार/ सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट की घटना में एक पक्ष के 65 वर्षीय बिगधर की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। जबकि दूसरे पक्ष के 70 वर्षीय झगरू की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। एक पक्ष के राजकुमार पुत्र बासू की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने कोईल, विजय, पुन्नी लाल, ईश्वर, इंदल और भुआल के खिलाफ बलवा, मारपीट और गैर इरादतन हत्या व आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष की प्रमिला पत्नी प्रेमचंद्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामशंकर, राम कृपाल, अंगद, कमल, उदयराज, मुकेश, श्रवण और कुछ अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, गैर इरादतन हत्या और आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल रवींद्र कुमार गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों से सात लोग पुलिस की हिरासत में है। पूछताछ की जा रही है।