फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case file after court order

शादी का झांसा देकर युवती से बनाया शारीरिक संबंध, केस दर्ज

Thu, 03 Nov 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
case file after court order
शादी का झांसा देकर युवती से बनाया शारीरिक संबंध, केस दर्ज
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट का दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शादी का झांसा देकर युवती को लखनऊ ले जाकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाया। युवती के खाते से 10,000 रुपये भी निकलवा कर खर्च कर दिया। 15 दिन तक लखनऊ में साथ रहने के बाद उसे छोड़ कर कर्नाटक भाग गया। फोन पर शादी की बात कहने युवती की वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि खलीलाबाद आने-जाने के दौरान महुली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से उसकी जान पहचान हुई। युवती ने उसका परिचय अपने भाई से कराया। आरोप है कि युवक उसे अक्सर बातचीत करने लगा और शादी करने की बात कहने लगा।
विज्ञापन

युवक के कहने पर वह 12 जून को घर से निकल गई। युवक उसे लेकर लखनऊ गया और किराए के कमरे में रखा। उसे कहीं आने-जाने नहीं देता था। आरोप है कि उसके साथ शादी की बात कह कर शारीरिक संबंध बनाया। जब उसने कोर्ट में शादी करने की बात कहीं तो वह उसे उम्र का कागज अथवा आधार कार्ड नहीं लाने की बात कह कर मामले को टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह 14 जून को घर आई और आधार कार्ड लेकर गई। आरोप है कि उसके बाद भी कोई न कोई बहाना बना कर शादी करने से टाल गया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। कोर्ट में शादी करने की बात कहने पर प्रताड़ित करता था। उसे लखनऊ अकेला छोड़ कर 15 दिन बाद चला गया।

दो दिन किसी लड़के का फोन आया की आरोपी युवक उसे छोड़कर कर्नाटक चला गया है। युवक उसके खाते से 10,000 रुपये निकलवाकर खर्च कर दिया था। फोन करने पर आरोपी ने उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। उसने शादी से इन्कार कर दिया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed