फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cardholders demonstrated on Tehsil

कार्डधारकों ने तहसील पर प्रदर्शन किया

Fri, 05 Mar 2021 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Cardholders demonstrated on Tehsil
कोटेदार के विरोध में मेंहदावल तहसील में प्रदर्शन करते जोरवा गांव के लोग। - फोटो : KHALILABAD
कार्डधारकों ने तहसील पर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

मेंहदावल (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरवा के कोटेदार पर अंगूठा लगवाने के बाद भी खाद्यान्न न देने का आरोप कार्डधारकों ने लगाया है। तहसील कार्यालय पर पहुंचकर कार्डधारकों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीण हरिश्चंद्र व बाबूलाल के नेतृत्व में प्रर्दशन करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत जोरवा में स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाने वाले कोटेदार कार्डधारकों से अंगूठा ई-पास मशीन पर लगवाने के बाद खाद्यान्न के लिए दौड़ाते हैं। कुछ प्रभावशाली लोगों को खाद्यान्न देकर अन्य गरीब कार्ड धारकों को खाद्यान्न देने से मना कर बदसलूकी करते हैं। बचे हुए राशन की कालाबाजारी कर देते हैं। विभाग में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। कोटेदार मनमानी के कारण कार्डधारकों का लगातार शोषण हो रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कोटेदार पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अर्जुन साहनी, चुल्हाई, श्रीराम, लालचंद्र, जुगानू, भागीरथी, बासुदेव, लवकुश निषाद, श्याम बहादुर, सोमना, अदालती, कांती, मंजरी, हरिराम आदि मौजूद रहे। इस संबंध में जोरवा के कोटेदार रामकिशुन ने कहा कि कार्ड धारकों का आरोप बेबुनियाद है। समय से राशन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed