फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Candidates should apply to become counting agent: DM

मतगणना एजेंट बनाने के लिए प्रत्याशी करें आवेदन : डीएम

Wed, 29 May 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 29 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Candidates should apply to become counting agent: DM
- डीएम ने प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक की
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में मतगणना को लेकर प्रत्याशी और प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने कहा कि प्रत्याशी मतगणना एजेंट बनाने के लिए फार्म-18 पर आवेदन कर दें, जिससे मतगणना से तीन दिन पहले प्राप्त आवेदन पर एजेंट बना दिए जाएं। नियुक्त किए गए अभिकर्ता मतगणना दिवस पर मतगणना के लिए निर्धारित समय सुबह पांच बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित हो जाएं, जिससे उनकी उपस्थित में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा।

मतगणना अभिकर्ता को अपने साथ पेन, पेन्सिल, सादा कागज, नोटपैड व 17ग की डुप्लीकेट प्रति ले जाने की अनुमति होगी। अन्य कोई भी सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बताया कि मतगणना परिणाम लाउडस्पीकर से घोषित किया जाएगा। मतगणना केन्द्र से 200 मीटर की परिधि के भीतर उम्मीदवारों, उनके निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता मतगणना कार्मिक, सुरक्षा कर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य सभी का प्रवेश वर्जित होगा। इस अवसर पर एसपी सत्यजीत गुप्ता, एडीएम जय प्रकाश, एएसपी शशिशेखर सिंह, बसपा प्रत्याशी नदीम अशरफ, भाजपा प्रत्याशी प्रतिनिधि कमलेश, सपा प्रत्याशी प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, पूर्व प्रदेश सचिव सपा रामदरश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed