{"_id":"62016121dd77b9767871f80d","slug":"candidate-nomination-in-vidhansabha-election-khalilabad-news-gkp426209454","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के अंकुर, अनिल व बसपा के ताबिश खां ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के अंकुर, अनिल व बसपा के ताबिश खां ने किया नामांकन
विज्ञापन
नांमाकन के दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर समर्थको को लगी रही भीड़। संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के अंकुर, अनिल व बसपा के ताबिश खां ने किया नामांकन
- 25 लोगों ने लिया पर्चा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन सोमवार को तीन प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसमें खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अंकुरराज तिवारी, मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा एवं निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी अनिल कुमार त्रिपाठी और मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी मो. ताबिश खां शामिल हैं। इसके साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से 25 लोगों ने नामांकन पत्र लिया।
चार फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन दो दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। नामांकन के तीसरे दिन खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी अंकुरराज तिवारी ने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने बरदहिया बाजार में सभा की। दूसरी तरफ मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा व निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में अनिल कुमार त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी मो. ताबिश खां ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही 25 लोगों ने नामांकन पत्र लिया। इसमें 312- मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र मोहन समाजवादी पार्टी, रफीका खातून कांग्रेस, चंद्रशेखर सिंह समाजवादी पार्टी, सतीश कुमार साहनी कांग्रेस, उदयराज बहुजन मुक्ति पार्टी, शक्ति प्रसाद हिंदू समाज पार्टी तथा सद्दाम हुसैन, शंकर प्रसाद ने निर्दल के रुप में नामांकन पत्र लिया। 313- खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए इफ्तिखार अहमद समाजवादी पार्टी, गिरजेश यादव समाजवादी पार्टी, परमात्मा प्रसाद कसौधन भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी, गोपीचंद्र, सुरेश कुमार मौर्य, मुन्नीलाल, अब्दुल्लाह, विपिन यादव ने निर्दल प्रत्याशी के रुप में पर्चे लिए। 314- धनघटा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के लिए अंकिता समाजवादी पार्टी, महेंद्र कुमार कन्नौजिया कांग्रेस, गणेश चंद्र चौहान भारतीय जनता पार्टी, पंचराम चौहान पीस पार्टी, कुसुम चौहान सर्वजन आवाज पार्टी तथा दिलीप कुमार, भजुराम, मुकेश गौड़ ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र लिया। नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कलेक्ट्रेट के आसपास बैरीकेडिंग की गई थी, जहां पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। इस बीच एसपी डॉ. कौस्तुभ, एडीएम मनोज कुमार सिंह व एएसपी संतोष सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।