फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Called posing as an acquaintance and got 25,000 transferred to the account.

Sant Kabir Nagar News: परिचित बनकर फोन किया, खाते में ट्रांसफर करा लिए 25 हजार

Tue, 01 Sep 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Called posing as an acquaintance and got 25,000 transferred to the account.
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के बजहरा गांव निवासी निहाल अहमद साइबर ठगी के शिकार हो गए। ठग ने फोन कर खुद को उनका परिचित बताया और विश्वास में लेकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 25 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। दुधारा पुलिस की साइबर सेल टीम की पैरवी के बाद पीड़ित के खाते में 10 हजार रुपये वापस करा दिए गए। शेष धनराशि की वापसी के लिए कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, निहाल अहमद ने एक जून 2026 को साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही दुधारा थाने की साइबर हेल्प डेस्क ने संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थानों से संपर्क कर रकम को होल्ड कराने और वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की। लगातार पैरवी के बाद प्रथम चरण में 10 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शेष 15 हजार रुपये की वापसी के लिए संबंधित बैंकों और वित्तीय संस्थानों से पत्राचार व पैरवी की जा रही है। एसओ दुधारा अमित कुशवाहा ने लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी ऑफर या परिचित बनकर रुपये मांगने वाले व्यक्ति के झांसे में न आएं। किसी भी वित्तीय लेनदेन से पहले सत्यापन जरूर करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या Cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को सुरक्षित रखने और वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed