फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   By observing the life of the husband wished

व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की

Sun, 04 Sep 2016 11:23 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Sun, 04 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
By observing the life of the husband wished
हरितालिका तीज के अवसर पर रविवार को महिलाओं ने दिनभर निर्जल व्रत रखकर शाम को गौरीशंकर की पूजा की। - फोटो : अमर उजाला
 हरितालिका तीज के अवसर पर रविवार को महिलाओं ने दिनभर निर्जल व्रत रखकर शाम को गौरीशंकर की पूजा की। साथ सुहागिनों ने पति के दीर्घायु की काम की। वहीं युवतियों ने मनवांछित वर की कामना के लिए व्रत रखा।
विज्ञापन


मान्यता है कि भाद्र पद शुक्ल पक्ष की तीज को देवी पार्वती ने निर्जल व्रत रहते हुए शिव की उपासना की और मनवांछित वर पाया था। 
दिनभर निर्जला व्रत के बाद महिलाएं सजधज कर शिवमंदिरों में जुटीं। यहां भगवान गौरीश्ंाकर की फल-फूल, सुहाग के वस्त्र, चूड़ी, सिंदूर आदि चढ़ाकर पूजन किया। इस दौरान मंगलगीत का गायन किया। खलीलाबाद शहर की रहने वाली मंजूसा, राजलक्ष्मी, वंदना, प्रियंका आदि ने बताया कि भोर में दान करने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। 
विज्ञापन


पंडित वाचस्पति द्विवेदी के अनुसार हरितालिका तीज के दिन ही मां पार्वती ने शिव लिंग की स्थापना करके भगवान शिव को पति के रूप में पाने की कठिन तपस्या आरंभ की थी। कई वर्षों तक कठिन तपस्या के बाद मां पार्वती को भगवान शिव पति के रूप में प्राप्त हुए। इस पवित्र व्रत को करने से पति का प्रेम प्राप्त होता है। भगवान शिव और मां पार्वती को एक साथ प्रसन्न करने का विशेष अवसर होता है। पंडित हरि प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि जो महिला बीमार या गर्भवती है। यह व्रत उनके पति रह सकते हैं। इस व्रत की खासियत है कि इस व्रत की परंपरा नहीं टूटनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed