फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   By burning the effigy of Ravana, the message of victory of truth over untruth was given.

Sant Kabir Nagar News: रावण का पुतला दहन करके असत्य पर सत्य की जीत का दिया संदेश

Thu, 17 Oct 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 17 Oct 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
By burning the effigy of Ravana, the message of victory of truth over untruth was given.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसयाबाजार। शरद पूर्णिमा के अवसर पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गागरगाड़ में विगत वर्षो कि भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया। मेले में रावण का पुतला दहन करके जहां असत्य पर सत्य के जीत का संदेश दिया गया। वही मेले में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं ने मनपसंद सामान की खरीदारी की।
मालूम हो कि पौली क्षेत्र के गागरगाड़ में विगत 71 वर्षों से रामलीला का आयोजन होता चला आ रहा है। शरद पूर्णिमा के दिन रावण का वध किया जाता और मेला का आयोजन होता रहा। कुछ वर्षो से मंहगाई कि वजह से रामलीला का आयोजन न करके केवल शरद पूर्णिमा पर रावण वध के लीला का मंचन रावण के पुतले का दहन के साथ मेले का आयोजन होता चला आ रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को मेले का आयोजन किया गया। रामलीला के कलाकारों ने राम और रावण के बीच हुए युद्ध के दृश्य का मंचन किया।
विज्ञापन

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने जब रावण का वध किया तो चारों तरफ जय जय कार गूंज गया। उसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। आयोजित मेले में स्थानीय व्यापारियों से लोगों ने जरूरत के सामानों की खरीदारी की। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर ग्रीस चंद पांडेय, विनय पांडेय, रजनीश राय, केशरी नंदन, हर्ष पांडेय, मनोज यादव, बिंदरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed