फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Business under the open sky, problems persist

Sant Kabir Nagar News: खुले आसमान तले कारोबार, समस्याएं बरकरार

Sun, 18 Dec 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Business under the open sky, problems persist
के बरदहिया बाजार में सड़क के किनारे सजी दुकान। - फोटो : KHALILABAD
खुले आसमान तले कारोबार, समस्याएं बरकरार
विज्ञापन

पूर्वांचल की सबसे बड़ी कपड़े की मंडी बरदहिया में पेयजल व शौचालय नहीं
संतकबीरनगर। पूर्वांचल की सबसे बड़ी कपड़े की मंडी बरदहिया बाजार में ठंड में भी खुले आसमान तले कारोबार करने की मजबूरी है। सप्ताह में दो दिन लगने वाले इस बाजार में शौचालय, पेयजल की समस्या बनी हुई है। जाम से जूझने को लोग मजबूर है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
रविवार और सोमवार को बरदहिया बाजार में प्रदेश के कोने-कोने से कपड़ों के व्यापारियों आते हैं। ट्रक व छोटी गाड़ियों से माल उतरता है। हर कोई बाजार में तय जगहों पर दुकानदारी चमकाने के लिए बेताब रहता है। मौसम के मुताबिक कपड़ों की दुकान 10 एकड़ जमीन में सजती हैं और कपड़ों की बिक्री होती है।
विज्ञापन

बुनकर बाहुल्य जिला होने के कारण हैंडलूम और अब पावरलूम के कारण सूती कपड़ों की बिक्री खूब होती है। यहां न तो व्यापारियों के रहने के लिए कोई स्थान है और न ही शौचालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मौसम के हिसाब से बच्चों के कपड़े बेचने के लिए यहां आते हैं। बड़ो के लिए जींस के पैंट और शर्ट, स्वेटर, कंबल आदि की बिक्री भी होती है। यहां सस्ते दर पर कपड़ों की खरीद-फरोख्त होती है। बरदहिया में दूरदराज से व्यापारी आते हैं, लेकिन पेयजल और शौचालय की व्यवस्था नहीं है।
- आलोक कुमार, व्यापारी
...
यह मंडी पूर्वांचल की सबसे बड़ी कपड़े की मंडी है। 10 वर्षों से दुकान लगाते हैं। इस बाजार में गोरखपुर, आंबेडकरनगर, कानपुर, सीतापुर आदि के व्यापारी आते हैं। रात में भी बाजार में रौनक रहती है, लेकिन बारिश और ठंड से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं।
-वीर मोहम्मद, व्यापारी
...
यहां पर ठंडी और गर्मी के कपड़े बेचने के लिए व्यापारी आते हैं। कारोबार अच्छा चलता है, लेकिन दुकान खुले आसमान के नीचे लगानी पड़ती है। इससे व्यापारियों और खरीदारों दोनों को परेशानी होती है।
-बृजेश कुमार, व्यापारी
...
बाजार मालिक को शौचालय, पानी आदि की भी व्यवस्था करनी चाहिए। बारिश और ठंड में दूरदराज से आने वाले व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। फिर भी समस्याओं की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।

-अंकित कुमार, व्यापारी
...
कोट
बरदहिया बाजार में सुविधाओं के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। भेली मंडी में सार्वजनिक शौचालय बनवाया गया है। पेयजल के लिए टैंकर की व्यवस्था की जाती है। जाम की समस्या को दूर करने के लिए पुलिस की व्यवस्था है।
-श्याम सुंदर वर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed