फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Burning of transformer disrupts power supply, villagers protest

Sant Kabir Nagar News: ट्रांसफाॅर्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 20 May 2026 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Burning of transformer disrupts power supply, villagers protest
प्रदर्शन करते बंधुपुर गांव के लोग। संवाद
महुली। ट्रांसफाॅर्मर जलने से हरिहरपुर उपकेंद्र से जुड़े बंधुपुर गांव में तीन दिन से ग्रामीण अंधेरे में हैं। भीषण गर्मी में आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

बंधूपुर निवासी बीडीसी पूनम दुसाध ने बताया कि गांव में ट्रांसफाॅर्मर जलने की सूचना निगम के टोल फ्री नंबर पर दी जा चुकी है, लेकिन तीन दिन बीत गए ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले अचानक ट्रांसफाॅर्मर धू-धू कर जल गया, जिसको ठीक कराने के लिए निगम को सूचना दी गई। तीन दिनों से ग्रामीण गर्मी में परेशान हैं। बिजली निगम की लापरवाही के चलते नाराज होकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कन्हैया शर्मा, राजेश चौहान, राम शंकर गौतम, संतोषी शर्मा, सोरस्ती देवी, नीलम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed