{"_id":"68e2b0e14d5ae10ecb0a71b8","slug":"bullies-demolished-a-wall-under-construction-creating-tension-between-the-two-sides-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-139363-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दबंगों ने ढहा दी निर्माणाधीन दीवार, दो पक्षों में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दबंगों ने ढहा दी निर्माणाधीन दीवार, दो पक्षों में तनाव
Sun, 05 Oct 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
धनघटा के भिऊघाट में दबंगों द्वारा ढहाई गई दीवार-स्रोत ग्रामीण
धनघटा। धनघटा के भिऊघाट में निर्माणाधीन एक शख्स की दीवार को दबंगों ने शनिवार की रात ढहा दिया। जिससे दोनों पक्ष में तनाव उत्पन्न हो गया। तनाव की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाने बुझाने के बाद निर्माण कार्य को रुकवा दी।
जानकारी के अनुसार शनिचरा बाजार निवासी आशुतोष अग्रहरि का कहना है कि धनघटा के भिऊघाट में अपनी जमीन में दीवार चलवाए हैं। दीवार को शनिवार की रात एक दबंग व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ ढहा दिया। रविवार की सुबह उसी जमीन पर दीवार चलवाने लगा। जिसकी जानकारी आशुतोष को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाने की बात किए। दूसरे पक्ष के लोग निर्माण कार्य बंद किए जाने से इन्कार करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए।
जिससे दोनों पक्ष के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंच गई और निर्माण कार्य को रोकने के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर थाने लाई। थाने पर दोनों पक्षों के बीच तय हुआ कि बगैर पैमाइश कराए उस जमीन पर कोई निर्माण कार्य नहीं करेगा।