फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bulldozer runs on encroachment from Nandaur Tiraha to Police Chowki

Sant Kabir Nagar News: नन्दौर तिराहे से पुलिस चौकी तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Tue, 09 Sep 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on encroachment from Nandaur Tiraha to Police Chowki
ब​खिरा में हटाया जा रहा अतिक्रमण
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा में मंगलवार की शाम को अतिक्रमण विरोधी अभियान चला। नन्दौर तिराहे से पुलिस चौकी तक करीब दो दर्जन दुकानों पर कार्रवाई हुई, जबकि दो लोगो पर पन्द्रह-पन्द्रह हजार जुर्माना लगाया। ईओ आदित्य प्रकाश, प्रशिक्षु सीओ अमित कुमार की अगुवाई में अभियान चला।
विज्ञापन

नगर पंचायत बखिरा में अतिक्रमण की वजह से सड़कें व गलियां संकरी हो गई हैं। वाहनों का चलना मुश्किल है। सबसे खराब स्थित नन्दौर तिराहा, अमरडोभा, पुलिस चौकी, इंटर काॅलेज व सहजनवा तिराहा पर अतिक्रमण की वजह से वाहनों व पैदल चलना मुश्किल होता है। नगर पंचायत ने मंगलवार की शाम नन्दौर तिराहे से शुरू करते हुए पुलिस चौकी तक जेसीबी की मदद से दो दर्जन से अधिक अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन

स्थायी निर्माण को जेसीबी की मदद से तोड़कर हटाया गया, जबकि दर्जनों लोगों के अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की चेतावनी दी गई। सड़क किनारे बांस व बल्ली रखने वाले गुल मोहम्मद व लल्ला पर पन्द्रह-पन्द्रह हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। ईओ आदित्य प्रकाश ने बांस बल्ली नहीं हटाने पर जब्त करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसओ राकेश कुमार सिंह, एसआई सुरेन्द्र कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed