फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Budget of Rs 500 crore approved for development of municipal area

Sant Kabir Nagar News: पालिका क्षेत्र के विकास के लिए 500 करोड़ का बजट स्वीकृत

Tue, 12 Mar 2024 11:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 12 Mar 2024 11:24 AM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 500 crore approved for development of municipal area
- नगर पालिका खलीलाबाद बोर्ड की बैठक हुई
विज्ञापन

- सीसी रोड, जल निकासी के लिए नाला, व्यवसायिक भवन आदि के कार्य होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद बोर्ड की बैठक सोमवार को अध्यक्ष जगत जायसवाल की अध्यक्षता में पालिका के सभागार में हुई। जिसमें 500 करोड़ की परियोजनाओं पर सभासदों ने स्वीकृति दी। इसमें सीसी रोड, जल निकासी, सुंदरीकरण, पार्क, स्पीड ब्रेकर, व्यावसायिक भवन समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे।


नगर पालिका परिषद खलीलाबाद बोर्ड की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू हुई। इसमें पालिका निधि, राज्य वित्त आयोग व शासन से प्राप्त अनुदान से नगरीय क्षेत्र के 25 वार्डों में नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सहमति प्रदान की गई। जिन परियोजनाओं पर मुहर लगी उसमें सीसी रोड का निर्माण, जल निकासी के लिए नाला का निर्माण, पटरी पर इंटरलाॅकिंग निर्माण, नाला व नालियों पर स्लैब निर्माण, व्यवसायिक भवन, विवाह घर, सामुदायिक भवन का निर्माण, गोशाला निर्माण, धार्मिक स्थलों का विकास, पार्कों का सुंदरीकरण, समेत अन्य सार्वजनिक निर्माण के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

बैठक में ईओ अवधेश कुमार भारती, सभासद ऋषि यादव, असलम, अवधेश चौरसिया, राजेश वर्मा, भागवत लाल मौर्य, रीतू भारती, सावित्री आदि मौजूद रहे।


कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ियों को दिखाई झंडी
नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कूड़ा निस्तारण के लिए पांच गाड़ियों को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए अध्यक्ष ने गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही गर्मी को देखते हुए मेंहदावल बाईपास पर आरओ प्लांट का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed