फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   budget issue for 13 anm centre

Sant Kabir Nagar News: हैंसर ब्लॉक के 13 ग्राम पंचायतों में बनेंगे एएनएम सेंटर

Thu, 19 Jan 2023 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
budget issue for 13 anm centre
हैंसर ब्लॉक के 13 ग्राम पंचायतों में बनेंगे एएनएम सेंटर
विज्ञापन

- प्रति सेंटर के निर्माण के लिए 28 लाख 59 हजार का बजट जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। गांव स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विकास खंड हैसर बाजार के 13 ग्राम पंचायतों में नए एएनएम सेंटर भवन का निर्माण होगा। जिसके लिए शासन ने प्रति सेंटर 28 लाख 59 हजार का बजट अवमुक्त कर दिया है। जमीन की तलाश भी पूरी हो चुकी है।
86 ग्राम पंचायतों वाले विकास खंड हैंसर बाजार का क्षेत्रफल लंबा होने के कारण लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेने के लिए 30 से 40 किलोमीटर लंबी यात्रा करनी पड़ती है। खासकर महिलाओं और बच्चों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए या तो प्राइवेट डॉक्टरों के पास जाना पड़ता है या पूरे दिन का समय निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली जाना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन के निर्माण को मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग लंबे समय से प्रयासरत था। जिस पर शासन ने अपनी मंजूरी दे दी है। क्षेत्र के धनघटा, गड़थौलिया और बंतवार के पुराने उप केंद्रों की जगह पर नए केंद्रों का निर्माण किए जाने के लिए धन अवमुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रामपुर उत्तरी, आगापुर गुलरिहा, जगदीशपुर, मलौली, गाई बसंतपुर, डुहिया कला, गायघाट पूर्वी, परसहर पूर्वी, कटेया, जिगिना में नए एएनएम सेंटर भवन का निर्माण होना है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली के अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार राव ने बताया कि नए स्वास्थ्य केंद्रों के लिए शासन द्वारा धन अवमुक्त कर दिया गया है। जमीन भी चयनित कर दी गई है। जल्द ही इन ग्राम पंचायतों में नए एएनम सेंटर भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed