फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BSA inspected the final batch of training.

Sant Kabir Nagar News: प्रशिक्षण के अंतिम बैच का बीएसए ने किया निरीक्षण

Fri, 14 Aug 2026 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
BSA inspected the final batch of training.
प्रशिक्षण के अंतिम बैच का बीएसए ने निरीक्षण किया। संवाद
रोसयाबाजार। उच्च प्राथमिक विद्यालय शनिचरा बाजार के सभागार में शुक्रवार को चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण के अंतिम बैच के दूसरे दिन का हाल जानने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पहुंचे। प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों का उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया।
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने उपस्थिति पंजिका के अनुरूप बारी-बारी से हाजिरी दर्ज की। संदर्भदाता मनीराम मौर्य से अब तक बताएंगे माड्यूलों के बारे में विस्तार से जाना। उन्होंने शिक्षकों की नोटबुक देखी। कुछ शिक्षकों की नोटबुक पर कम लिखा देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शिक्षकों को बुनियादी लेखन और अभिव्यक्ति लेखन के बारे में बताते हुए कहा कि प्रारंभिक कक्षाओं के अक्षरों की आकृतियां बनाने के साथ पाठ्य पुस्तकों और व्हाइट बोर्ड को देखकर कॉपी करना बुनियादी लेखन में आता है।
विज्ञापन

किसी विषय पर अपने विचार लिखना, कहानी पूरा करना, खुले प्रश्नों का जवाब लिखना, अपने मौलिक विचारों या अनुभव को लिखना अभिव्यक्ति लेखन होता है। प्रशिक्षण में जो आप सीख रहे है उसे विद्यालय पर बच्चों के बीच जा कर साझा करें, जिससे बच्चे निपुण लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर प्राप्त कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में आदर्श मणि त्रिपाठी, विक्रम सिंह, नरेंद्र, भोलेंद्र नाथ यादव, राकेश कुमार, राणा प्रताप यादव, रमेश कुमार, अखिलेश कुमार गौतम,चंद्रावती, विरोजा देवी,चंदा नायक, बबलू जायसवाल, मुख्तार अहमद, बिब्बो खातून, रामानुज वर्मा, अखिलेश तिवारी, सत्येंद्र कुमार, अभिषेक कुमार यादव, रामदास, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed