फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Brother-in-law shot dead in family dispute

Sant Kabir Nagar News: पारिवारिक विवाद में साढू को मारी गोली, हालत गंभीर

Wed, 05 Apr 2023 10:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर। Updated Wed, 05 Apr 2023 10:16 AM IST
सार

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि घटना की जांच की गई। फुलवरिया निवासी आर्मी में सिपाही सुरेंद्र यादव अपने घर पर सोए मिले। सुरेंद्र यादव और अमित यादव रिश्ते में सगे साढू हैं। सुरेंद्र यादव और उनके साढू अमित यादव के बीच पारिवारिक विवाद की वजह से संबंध ठीक नहीं हैं।

विज्ञापन
Brother-in-law shot dead in family dispute
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया निवासी व सैन्यकर्मी ने विवाद में सोमवार की रात साढू को गोली मार दी। जिसे गोली लगी है, वह पुलिस महकमे में सिपाही है। उसके पेट में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बखिरा क्षेत्र के रक्शा कोल टेंडाण निवासी 32 वर्षीय अमित यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर गोंडा जिले में तैनात हैं। बखिरा क्षेत्र में सिंहटीकर बढ़या गांव में उनकी ससुराल है। 11 मार्च 2023 को उनकी साली की शादी कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी व सेना में सिपाही के पद पर तैनात सुरेंद्र यादव के साथ हुई थी। किसी बात पर अमित और उनके साढू सुरेंद्र में अनबन हो गई थी।
विज्ञापन


सोमवार की रात दस बजे अमित यादव अपने भाई प्रिंस यादव और दो अन्य साथियों के साथ साढू से बातचीत करके विवाद को खत्म करने के लिए उनके घर जा रहे थे। प्रिंस यादव का आरोप है कि सुरेंद्र यादव ने पारिवारिक विवाद के कारण उसके सिपाही भाई अमित यादव को गोली मार दी। गोली सिपाही के पेट में बाई तरफ लगी। घटना में सुरेंद्र के साथ एक और व्यक्ति शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बीच बाजार मार-मारकर मोहम्मद को कर दिया अर्धनग्न, बोली- न जमीन दी न रुपया

घटना के बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनके भाई को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। प्रिंस यादव ने सुरेंद्र यादव और एक अन्य अज्ञात पर केस दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।


कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि घटना की जांच की गई। फुलवरिया निवासी आर्मी में सिपाही सुरेंद्र यादव अपने घर पर सोए मिले। सुरेंद्र यादव और अमित यादव रिश्ते में सगे साढू हैं। सुरेंद्र यादव और उनके साढू अमित यादव के बीच पारिवारिक विवाद की वजह से संबंध ठीक नहीं हैं।

आरोप है कि उसी वजह से सुरेंद्र ने साढू अमित को गोली मार दी। इस मामले में सुरेंद्र यादव और एक अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो साक्ष्य मिलेंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed