फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman beat Pradhan with slippers in a dispute over money transaction in Santakbirnagar

महिला ने प्रधान को चप्पल से पीटा: बीच बाजार मार-मारकर मोहम्मद को कर दिया अर्धनग्न, बोली- न जमीन दी न रुपया

Tue, 04 Apr 2023 08:48 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Apr 2023 08:48 PM IST
सार

महिला के पति सुग्रीव का आरोप है कि प्रधान उससे जमीन पट्टा दिलाने के लिए पांच वर्ष पूर्व लिए एक लाख रुपये। न जमीन का पट्टा दिलाए और न ही रकम लौटाए।

विज्ञापन
Woman beat Pradhan with slippers in a dispute over money transaction in Santakbirnagar
प्रधान मोहम्मद असजद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर पंचायत मगहर के काजीपुर चौराहे पर मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर नगर की एक महिला और मोहिउद्दीनपुर के प्रधान के बीच झड़प हो गई। उसी बीच महिला ने चप्पलों से प्रधान को पिटाई कर दी और उसके पकड़े फाड़कर अर्धनग्न कर दिया। घटना देख कर चौराहे पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पहले पुलिस चौकी पर ले गई और बाद में कोतवाली भेज दिया।

विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला तेली टोला निवासी सुग्रीव का आरोप है कि वह मोहिउद्दीनपुर में जमीन का पट्टा कराने के लिए ग्राम प्रधान मोहम्मद असजद को लगभग पांच वर्ष पूर्व एक लाख रुपये दिए थे। जमीन का पट्टा न होने पर पर प्रधान से दिए रकम की मांग करने लगे और रकम लौटाने में प्रधान आनाकानी करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम प्रधान मोहम्मद असजद काजीपुर चौराहे पर स्थित एक कपड़े की दुकान के पास अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे। उसी दौरान सुग्रीव की पत्नी अनीता अपनी बेटी के साथ पहुंच गई और प्रधान से दिए रकम को लौटने की बात करने लगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झपड़ हो गई। 

विज्ञापन

आरोप है कि उसी बीच ग्राम प्रधान के धक्का देने से उसकी बेटी जमीन पर गिर पड़ी। इसी बीच सुग्रीव भी मौके पर पहुंच गए। बेटी को नीचे गिरता देखकर मां अनीता देवी ने चप्पलों से प्रधान को पीटना शुरू कर दिया। छीना झपटी में प्रधान का कपड़ा फट गया और वह अर्धनग्न हो गए। घटना देखकर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मगहर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। 

पुलिस दोनों पक्षों को चौकी पर ले गई। सुग्रीव का आरोप है कि प्रधान उससे जमीन पट्टा दिलाने के लिए पांच वर्ष पूर्व लिए एक लाख रुपये। न जमीन का पट्टा दिलाए और न ही रकम लौटाए। उसकी पत्नी ने जब प्रधान मोहम्मद असजद से पैसे वापस मांग तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। जबकि प्रधान मोहम्मद असजद का आरोप है कि सुग्रीव से उसकी पाचं वर्ष से रंजिश चल रही है। वह एक कपड़े की दुकान के सामने अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे तभी मगहर के सुग्रीव उसकी पत्नी व बेटी आ गए और पैसे की मांग करते हुए उससे उलझ गए। इस दौरान उसकी बेटी ने मोबाइल छीन लिया। जिसे वापस लेने के लिए दौड़े तभी पीछे से उसकी पत्नी ने उसे मारते हुए कपड़े फाड़ दिए। 

चौकी इंचार्ज रजनीश राय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेन-देन का पुराना विवाद है। उसी बात को लेकर दोनों पक्ष विवाद कर लिया। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed