फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Broken drains and roads to identify Bghia

टूटी नालियां और सड़कें बनी बगहिया की पहचान

Sun, 29 May 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 29 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Broken drains and roads to identify Bghia
बदहाल बारात घर। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का वार्ड संख्या दो बगहिया दुर्दशा का शिकार है। जाम नालियां और टूटी सड़कें यहां की पहचान बन गई है। कूड़े कचरे के ढेर से लगता है कि यह शहर का हिस्सा न होकर गांव है। अमर  उजाला की टीम ने रविवार को नगर पालिका के वार्ड नंगर दो बगहिया का जायजा लिया तो हकीकत खुल कर सामने आई। 
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्ड नंबर दो बगहिया की आबादी तीन हजार है। यहां 2100 मतदाता है। यहां पर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। मोहल्ले में घुसते ही टूटी हुई नालियां और टूटी सड़कें बदहाली खुद बयां कर रही है। मोहल्ले में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने और नालियों के टूटे होने से बरसात के समय में पानी घरों में घुस जाता है। सड़कों पर कचरा फेंका जाता है। मोहल्ले वालों का कहना है कि सफाई कर्मी कभी कभार ही आते हैं, ऐसे में सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है।  
विज्ञापन

इंसेट
नाले की नहीं होती सफाई
वार्ड में सफाई नहीं होती है। नाले की कभी भी सफाई नहीं हुई है। सफाई कर्मी कभी दिखाई नहीं देते है। लाइट नहीं जलती है। बारिश के दिनों में नालियों का पानी सड़कों पर भर जाता है। इससे आने जाने में काफी कठिनाई होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल कुमार, वार्ड वासी
नहीं होती है फागिंग
जगह जगह नालियां टूट चुकी है जो है भी वह भी ढकी नहीं है। वार्ड में कभी फागिंग नहीं कराई जाती है। मच्छरों का प्रकोप ज्यादा बढ़ गया है। वार्ड में सफाई के लिए लगाए गए सफाई कर्मी कभी दिखाई नहीं देते है। जिससे वार्ड में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
संजय कुमार , वार्ड वासी
सड़कों पर पानी भर जाता है
यहां कभी नालियां साफ नहीं होती है। कई बार शिकायत किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कही कही नालियां न होने से पानी सड़कों पर लग जाता है। सड़के टूट गई है, बड़े बड़े गड्ढे हो गए है। कूड़ा उठाने वाला कभी कभार आता है।  

विद्यावती देवी, वार्ड वासी

विकास के लिए भेजा गया है प्रस्ताव
वार्ड की समस्याओं  को दूर करने के लिए नगर पालिका को विंदुवार प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें सार्वजनिक शौचालय, विद्युत पोल, बारातघर, इंटरलाकिंग, नालियों की मरम्मत आदि शामिल है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही सड़के और नालियां दुरुस्त करा दी जाएंगी।    
अमित कुमार, सभासद 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed