Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   British cleric built real estate worth Rs 1 billion in 19 years

Sant Kabir Nagar News: ब्रिटिश मौलाना ने 19 साल में खड़ी की एक अरब रुपये की अचल संपत्ति

Tue, 03 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
British cleric built real estate worth Rs 1 billion in 19 years
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के देवरियालाल गांव निवासी ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान ने 19 साल में अपने व परिवार के नाम से एक अरब रुपये की अचल संपत्ति खड़ी कर ली है। विदेशी नागरिकता हासिल करने के बाद खुद के नाम मदरसे के अलावा तीन अन्य जमीनों का भी बैनामा कराया है।
विज्ञापन

पिछले महीने जिले में आई ईडी की टीम ने भी उसकी सभी चल व अचल संपत्तियों के रिकाॅर्ड खंगाले थे, और अपने साथ अभिलेख ले गई है। वहीं मदरसा मामले में डीएम कोर्ट का फैसला आने के बाद अब मौलाना के नाम से विदेशी नागरिकता हासिल करने के पश्चात मदरसे के अलावा अन्य खरीदी गई जमीन भी राज्य सरकार के खाते में निहित होने की प्रबल संभावना बन रही है।
विज्ञापन

यही नहीं यदि मौलाना ने ब्रिटिश नागरिकता के बाद अपने नाम से खरीदी गई जमीन को किसी अन्य के नाम से हस्तांतरित की होगी तो वह भी सरकारी घोषित हो जाएगी। डीएम कोर्ट के एसडीएम, नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र मगहर खलीलाबाद के मदरसा ध्वस्तीकरण आदेश को बरकरार रखने के आदेश के बाद इसकी संभावना ज्यादा है। वहीं एसडीएम ने भी कहा है कि जांच में जो भी संपत्ति नियम विरुद्ध तरीके से खरीदी पाई जाएगी उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान के खलीलाबाद शहर में जमीन खरीदने का सिलसिला वर्ष 2007 से आजमगढ़ के मुबारकपुर स्थित मदरसे में नौकरी करने के दौरान शुरू हुआ। वर्ष 2007 के मार्च में सबसे पहले खलीलाबाद के मीट मंडी रोड पर अपने नाम से और फिर इसी वर्ष नवंबर में पत्नी सकलैन खातून के नाम से जमीन खरीदी। इसके बाद वह पांच साल तक शांत बैठा रहा।
वर्ष 2013 में ब्रिटिश नागरिकता लेने के बाद एक बार फिर से जब उसने जमीन खरीदनी शुरू की तो धीरे-धीरे करके अब तक लगभग 1,00,09,05,000 रुपये कीमत की 17 अचल संपत्ति खड़ी कर ली। नवंबर वर्ष 2014 में अपने सोसाइटी कुलियातुल, बनातिर रजविया के नाम से खुद सरपरस्त बनकर खलीलाबाद शहर के मोतीनगर स्थित मीट मंडी रोड पर जमीन का बैनामा कराया। इसके बाद भी अगस्त 2017, अगस्त 2018 और सितंबर 2018 में भी शहर के मीट मंडी रोड पर अलग-अलग जगहों पर जमीन का बैनामा अपने नाम से कराया। साथ ही वर्ष 2017 से लेकर 2025 तक पत्नी, बहू एवं बेटे के नाम से मीट मंडी रोड, बंजरिया मोतीनगर, रायपुर छपिया उर्फ ठोका में कई जमीनों की खरीदारी की।
यही नहीं आजमगढ़ में मुबारकपुर स्थित मिल्लतनगर व दुधारा थाना क्षेत्र के देवरिया लाल गांव में भी जमीन खरीदने की सूचना है। इसका अभिलेख नहीं मिल पाया है। इन सभी अचल संपत्ति का ब्यौरा ईडी ने अपने कब्जे में लिया है। मौलाना पाकिस्तानी कनेक्शन और विदेशी फंडिंग का भी आरोपी है। डीएम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान माना था कि ब्रिटिश नागरिकता लेने के बाद बिना सरकारी की अनुमति के खरीदी जमीन नियम विरुद्ध है।

----
मोतीनगर मोहल्ले में सबसे ज्यादा अचल संपत्ति
ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान व उसके परिजनों का आवास खलीलाबाद शहर के मीट मंडी रोड पर रजा मंजिल के नाम से बना है। मौलाना व उसके परिजनों के नाम से आवास के आसपास कई अचल संपत्तियां हैं। मदरसे के अलावा अलग-अलग नंबरों में आठ अचल संपत्तियां सिर्फ शहर के मोतीनगर मोहल्ला स्थित मीट मंडी रोड पर मौलाना व उसके परिजनों के नाम से अभिलेखों में दर्ज हैं। इन संपत्तियों की खरीद-फरोख्त कैसे की गई, इसकी जांच एजेंसियां कर रही हैं। एटीएस की जांच में मौलाना के देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद से ही कोतवाली खलीलाबाद में फेमा के तहत डीएमओ प्रवीन कुमार मिश्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसकी विवेचना अभी भी कोतवाली पुलिस कर रही है।
----------------------
मौलाना शमशुल हुदा खान से जुड़े प्रकरण संज्ञान में है। जांच में जो भी संपत्ति नियम विरुद्ध तरीके से खरीदी पाई जाएगी उस पर कार्रवाई होगी।
-अरुण कुमार, एसडीएम, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed