{"_id":"698a1ca62adb01bb41075106","slug":"brc-is-being-prepared-with-an-investment-of-rs-65-lakh-additional-rooms-will-be-built-at-seven-places-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145759-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 65 लाख से तैयार हो रहा बीआरसी, सात जगहाें पर बनेगा अतिरिक्त कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 65 लाख से तैयार हो रहा बीआरसी, सात जगहाें पर बनेगा अतिरिक्त कक्ष
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में बन रहा कस्तूरबा का अतिरिक्त कक्षा कक्ष-संवाद
-शिक्षकों व अभिभावकों के साथ कर्मचारियों को नहीं लगानी पड़ेगी इधर-उधर दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में ब्लॉक संसाधन केंद्र व अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण शुरू हो गया है। साथ ही जिले के सात कस्तूरबा विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनेगा। ताकि विद्यार्थियों को पठन-पाठन में समस्या न आए। वहीं खलीलाबाद में बीआरसी भवन बनने से शिक्षकों व अभिभावकों के साथ ही कर्मचारियों को इधर-उधर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
खलीलाबाद ब्लॉक में बेसिक शिक्षा विभाग का अपने भवन में ब्लाॅक संसाधन केंद्र (बीआरसी) नहीं था। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के अतिरिक्त कक्षा कक्ष में यह कार्यालय चल रहा था। इधर शासन ने बीआरसी भवन बनाने के लिए स्वीकृति दी है। इस पर 65 लाख रुपये खर्च होने हैं। बीआरसी का निर्माण जूनियर हाईस्कूल परिसर में शुरू करा दिया गया है। इसके बनने से बच्चों और शिक्षकों एक ही जगह पर समस्त योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी।
वर्ष 1998 में संतकबीरनगर जिला बना। इसके साथ ही यहां सरकारी कार्यालय स्थापित होने लगे, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के पास बीआरसी के लिए कोई जगह नहीं मिली तो जूनियर हाईस्कूल के अतिरिक्त कक्षा कक्ष में संचालित किया जाने लगा। हालांकि अन्य ब्लॉकों में बीआरसी भवन बना है, और वह अपने भवन में ही संचालित होता है, लेकिन खलीलाबाद में अपना भवन नहीं था। इधर विभाग ने बीआरसी के लिए पहल की तो शासन से इसकी स्वीकृति मिली।
विज्ञापन
इस भवन में एक मीटिंग हाल, बीईओ के बैठने का कक्ष, कर्मचारियों के लिए बैठने का कमरा, शौचालय, प्रशिक्षण कक्ष आदि बनाया जाना है। अभी तक यहां जो भी बैठकें होती थीं वह जूनियर हाईस्कूल के कमरों में होती थीं। इससे अव्यवस्था हो जाती थी, लेकिन अब यह समस्या दूर हो जाएगी। इसका निर्माण दो माह में पूरा होने की उम्मीद है।
वहीं कस्तूरबा विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाया जाएगा। यह शासन स्तर से बनाया जा रहा है। खलीलाबाद, नाथनगर और सेमरियावां कस्तूरबा विद्यालयों के पास इसका निर्माण शुरू हो गया है। इसके बनने से छात्राओं के पठन-पाठन और रहने की समस्या दूर होगी।
0000000000
खलीलाबाद में बीआरसी भवन और तीन जगहों पर कस्तूरबा विद्यालय के लिए अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण शुरू हो गया है। अन्य कस्तूरबा विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाया जाना है। सभी जगहों पर जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएंगे, जिससे समस्या दूर होगी।
-अमित कुमार सिंह, बीएसए