फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Boy who went to bathe in canal dies due to drowning

Sant Kabir Nagar News: नहर में नहाने गए बालक की डूबने से मौत

Mon, 10 Jun 2024 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 10 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Boy who went to bathe in canal dies due to drowning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। क्षेत्र के खजुरा गांव के बाहर नहर में नहाने के दौरान बालक डूब गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को तलाश कर बाहर निकलवाया।

मेहदावल थाना क्षेत्र के खजुरा गांव में सोमवार को देर शाम गांव के ऋषि (9) पुत्र रामदास निषाद अपने दोस्तों के साथ गांव से बाहर नाले में नहाने गया हुआ था। अभी वह नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। इसकी सूचना दोस्तों ने गांव वालों को दी ।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग घटनास्थल पहुंचे, वहां स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से एक घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया। सूचना पाने के बाद तहसील प्रशासन व पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करना चाहा, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर तहसीलदार आनंद ओझा भी पहुंचे व लगभग एक घंटे तक परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन नहीं माने। अंत में पंचनामा कर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed