हैवानियत की हदें पार: युवती बोली- वो डेढ़ साल तक बनाता रहा संबंध, बेटे को दिया जन्म तो उसकी मां ने कर दी हत्या
आरोप है कि युवक ने उसके साथ डेढ़ साल पहले संबंध बनाए। इसके बाद से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिससे गर्भ ठहर गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह दिन पूर्व लावारिश हाल में मिले नवजात शिशु के शव की शिनाख्त शनिवार को खुद थाने पहुंच कर एक युवती ने की। युवती का आरोप है कि गांव के युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिससे गर्भ ठहर गया। इसके बाद युवक की मां ने गर्भपात की दवा खिला दी। पीड़िता का कहना है कि दवा खाने के बाद भी गर्भ बना रहा और उसने बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म लेने के बाद युवक की मां ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और उसकी मां के खिलाफ गर्भपात की दवा खिलाने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
हरिहरपुर चौकी इंचार्ज मनोज पटेल ने बताया कि आठ मई को क्षेत्र के एक गांव के खेत में नवजात शिशु का शव मिला था। ग्राम प्रधान की सूचना पर नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मामले की जांच की जा रही थी। शनिवार को क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती थाने पहुंची और कहा कि वह शव उसके बेटे का था।
युवती का आरोप है कि गांव के युवक ने उसके साथ डेढ़ साल पहले संबंध बनाए। इसके बाद से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिससे गर्भ ठहर गया। आरोप है कि युवक की मां मेडिकल स्टोर से गर्भपात की दवा खरीद कर लाई और उसे खिला दी। आठ मई को उसने बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि युवक की मां ने नवजात की गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी युवक पर दुष्कर्म और उसकी मां के खिलाफ गर्भपात की दवा खिलाने व गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। जल्द ही आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।