{"_id":"6240a16afd2d4620d167523d","slug":"boundrywall-become-in-kabristhan-khalilabad-news-gkp4312917175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान की दशा सुधारने के लिए आगे आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान की दशा सुधारने के लिए आगे आए लोग
विज्ञापन
मगहर के शेरपुर स्थित अंधेरी बाग में अवामी कब्रिस्तान की नींव रखते करी मोहम्मद अख्तर नसीम बरकाती?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब्रिस्तान की दशा सुधारने के लिए आगे आए लोग
- बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू, अन्य कार्य भी होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर में स्थित अंधेरी बाग आवामी कब्रिस्तान वर्षों से बदहाल थी। अब इसकी दशा सुधारने की पहल हुई है। रविवार को बाउंड्री के लिए नींव रखी गई।
नगर पंचायत मगहर स्थित अंधेरी बाग में स्थित कब्रिस्तान में वर्षों से लोग मय्यत रखते चले आ रहे हैं। कई काश्तकार होने के कारण कब्रिस्तान बदहाल थी। नगर के युवाओ ने कब्रिस्तान को सहेजने का बीड़ा उठाया। कमेटी का गठन किया गया। इसके लिए चंदे करने के साथ अंधेरी बाग के मालिकान से मुलाकात कर जमीन को कब्रिस्तान में देने की गुजारिश की गई। काश्तकारों ने जमीन आवामी कब्रिस्तान में देने के लिए राजी हो गए। जिसके बाद रविवार को कब्रिस्तान की बाउंड्री की नींव कारी मोहम्मद अख्तर नसीम बरकाती व मौलाना खुर्शीद अख्तर के साथ ही नगर के लोगों ने रखी। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा, पूर्व चेयरमैन नुरूज्जमा अंसारी, पूर्व डिप्टी चेयरमैन अवधेश सिंह, सभासद सिबतैन मुस्तफा, भोलू पासवान, तसलीम अंसारी, फैजान मुस्तफा, अहमद आलम, बदरूज्जमा, मुशीर अहमद, मुन्ना, अनवर अहमद, मो.आलम, अफरोज खां, रफीकुल्लाह आदि तमाम लोग मौजूद रहे।