{"_id":"59f4c06b4f1c1bd1538b9956","slug":"both-group-of-cdp-workers-staged-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दोनों गुटों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दोनों गुटों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना कार्यालय ग्रामीण पर सीडीपीओ को ज्ञापन देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दोनों गुटों ने शनिवार को परियोजना कार्यालयों पर अलग-अलग धरना देकर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। कहा कि सरकार अपना वादा भूल गई है। ऐसे में अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने शनिवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय खलीलाबाद पर ब्लाक अध्यक्ष विजय लक्ष्मी गौंड की अध्यक्षता में धरना दिया। संचालन शहर अध्यक्ष आरती वर्मा ने किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। यदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि सरकार अपना वादा भूल गई है। लखनऊ में धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर सरकार ने अपनी दमनकारी नीति का परिचय दे दिया है। लेकिन आंगनबाड़ी कर्मी इससे पीछे हटने वाले नहीं हैं। अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
धरना में अशोक आर्य, उषा चौधरी, अशोक राय, रघुनाथ प्रसाद, शिव बचन विश्वकर्मा, वीरेंद्र चौधरी, तारा देवी, सरोज वर्मा, मीरा चौधरी, विमला शर्मा, शशिकला, बासमती, लालमती, सुमन, रीता, सुनीता, कृष्णा देवी, निकहत जहां, दौपदी, अनारकली, ज्ञानमती, गिरिजा, मीरा गुप्ता, शारदा देवी, शोभा यादव, शारदा देवी, मिथिलेश, राजमती, विजय लक्ष्मी यादव, श्यामकली, सुनीता गौड़, महेश्वरी, इसरावती, शांति गुप्ता, सुमन देवी आदि शामिल रहे।
दूसरी तरफ आंगनबाड़ी संगठन की कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने परियोजना कार्यालयों पर धरना दिया। 30 अक्टूबर को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद परिसर से रैली निकाल कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन का निर्णय लिया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नीरू मिश्रा ने कहा कि सरकार ने 120 दिन में वादा पूरा करने का आश्वासन दिया था। कई बार की वार्ता के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। अब हम चुप नहीं रहेंगे।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर ब्लाक मुख्यालय पर स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष रानी दूबे के नेतृत्व धरना दिया गया। उन्होंने कहा कि उनकी तेरह सूत्री मांग पत्र को प्रदेश सरकार ने अपने घोषण पत्र में पूरा करने का वादा किया था। लेकिन प्रदेश सरकार ने उसे पूरा नहीं किया। ऐसे में जब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी व 18 हजार का मानदेय सरकार देने की घोषणा नहीं कर देगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा।
इस दौरान बीना श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी ओझा, शांति गौतम, रूमा देवी, अन्न्पूर्णा, पुष्पा शुक्ला, सुमित्रा, शेषमती देवी, सरोज देवी, सविता देवी, बिन्दू मौर्या, शिवमती यादव, प्रभावती, कृष्णवती देवी, चंद्रकला द्विवेदी, उमा मिश्रा, कृष्णवती देवी, नीलम पांडेय, अनीता देवी, कृष्ण देवी, उषा देवी, सरिता देवी आदि मौजूद रही।