{"_id":"66dde299d6f9d7fc070904f3","slug":"bolero-collides-with-trailer-six-devotees-injured-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-120468-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेलर से टकराई बोलेरो, छह श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेलर से टकराई बोलेरो, छह श्रद्धालु घायल
Sun, 08 Sep 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
- खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे स्थित टेमा रहमत के पास हुई घटना
- गोरखपुर से अयोध्या जा रहे थे दर्शन के लिए
- गोरखपुर जनपद के खजनी क्षेत्र के खास भैसाह के रहने वाले
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के टेमा रहमत के पास हाईवे पर देर रात गोरखपुर से अयोध्या दर्शन को जा रही श्रद्धालुओं की बोलेरो, ट्रेलर से टकरा गई। घटना में बोलेरो सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद के खजनी क्षेत्र के खास भैसाह से बोलेरो से छह श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। टेमा रहमत चौराहे के पास ट्रेलर का चालक बैक कर रहा था। उसी समय गोरखपुर से अयोध्या जा रही बोलेरो ट्रेलर के पीछे जाकर भिड़ गई। बोलेरो सवार राम आशीष, वीरेंद्र, सुरेश, कन्या, अंगीरा, शशिकला सभी लोग घायल हो गए।
घटना देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए बोलेरो में सवार सभी चीख-पुकार करने लगे। जिसे सुनकर सभी लोग दंग रह गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी नजदीकी काटें चौकी पर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बोलेरो से बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।