फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Board exam from tomorrow, preparations complete

संत कबीर नगर: बोर्ड परीक्षा कल से, तैयारियां पूरी

Wed, 15 Feb 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Board exam from tomorrow, preparations complete
-95 परीक्षा केंद्रों पर 58,183 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन

तीन जोनल, 13 सेक्टर और 95 स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, पुलिस प्रशासन तथा संबंधित केंद्रों ने तैयारी पूरी कर ली है। 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 58,183 परीक्षार्थी परीशा में शामिल होंगे। इन केंद्रों की निगरानी के लिए तीन जोनल और 12 सेक्टर और 95 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। छह सचल दस्ते भी बनाए गए हैं।
जनपद में 95 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 30,951 इंटरमीडिएट के 27,232 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में कुल 3800 शिक्षको की ड्यूटी लगाई गई है। परिषदीय विद्यालयों से 1182 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों की सूची भेज दी गई है। हर सचल दस्ते के साथ तीन सहयोगियोंं की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पूरी कड़ाई की जाएगी। कहीं से कोई शिकायत मिलेगी तो तत्काल टीम वहां पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कुछ केंद्रों पर कम पहुंचे प्रश्नपत्र
मंगलवार को प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों पर भेजने का क्रम जारी रहा। इस दौरान कुछ केंद्रों पर निर्धारित विद्यार्थी संख्या के अनुरूप कम प्रश्नपत्र मिले। डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि जहां पर प्रश्नपत्र कम पहुंचे हैं, वहां के केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित प्रारूप पर प्रश्नपत्रों की तत्काल डिमांड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed