फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Block personnel administered an oath of unity, integrity, and dedication to duty.

Sant Kabir Nagar News: ब्लॉक कर्मियों को एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की दिलाई शपथ

Sun, 16 Aug 2026 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Block personnel administered an oath of unity, integrity, and dedication to duty.
नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख रामवृक्ष यादव ने ध्वजारोहण किया। संवाद
महुली। नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव ने ध्वजारोहण करके तिरंगे को सलामी दी। ब्लॉक प्रमुख ने सभी ब्लॉक कर्मियों को एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

बीडीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि जाति, धर्म और संप्रदाय की भावना से ऊपर उठकर अमर शहीदों के सपनों का हिंदुस्तान बनाने की जिम्मेदारी हर भारतीय की है। आज हम सभी को अपने कर्तव्य पथ पर ईमानदारी पूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लेकर उस संकल्प को धरातल पर उतारने का हर संभव प्रयास करना होगा। समारोह के दौरान विश्राम यादव, धर्मेंद्र यादव, देवेश गोस्वामी, भारती शर्मा, जितेंद्र कुमार,सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उदय राज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed