फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bjp workers staged fast

संसद ठप करने के विरोध में भाजपाइयों ने रखा सामूहिक उपवास

Thu, 12 Apr 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
bjp workers staged fast
समर्थकों संग उपवास पर बैठे भाजपा सांसद हरिनारायन राजभर। लाल सदरी में।
संतकबीरनगर। कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों द्वारा संसद की प्रक्रिया में बाधा डालनेे के विरोध में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खलीलाबाद तहसील गेट पर सामूहिक उपवास किया। इसका नेतृत्व सांसद शरद त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि भाजपा की विकास परक नीतियों से भयभीत होकर कांग्रेस और सहयोगी पार्टियां संसद में बाधा उत्पन्न कर रही हैं, जिससे समूचे देश का विकास प्रभावित हो रहा है। यह लोकतंत्र का अपमान है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विगत चार वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों के कारण जिन-जिन प्रदेशों में चुनाव हुए वहां कांग्रेस की करारी हार हुई। इससे तिलमिला कर कांग्रेस जनता के लिए किए जा रहे विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता और देश का विकास हो, भविष्य में संसद में कोई गतिरोध न उत्पन्न हो, इसलिए भाजपा के लोग उपवास पर हैं। धनघटा के विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जनता के मिल रहे समर्थन से विपक्षी दल बौखला गए हैं और बार-बार संसद में बाधा खड़ी कर रहे हैं।


इससे जनता का धन बर्बाद हो रहा है। इसका जवाब जनता कांग्रेस सहित विपक्ष को लोकसभा चुनाव में जरूर देगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सेतवान राय, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, गणेश पांडेय, भूपेंद्र त्रिपाठी, बब्बन शर्मा, दिनेश पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed