{"_id":"64aef1fd0273ca5cb507b4b4","slug":"bjp-workers-should-speed-up-door-to-door-contact-campaign-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-203-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घर-घर संपर्क अभियान में तेजी लाएं भाजपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घर-घर संपर्क अभियान में तेजी लाएं भाजपा कार्यकर्ता
Thu, 13 Jul 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा बैठक करते प्रदेश प्रवक्ता डा.समीर सिंह
-भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी डाॅ. समीर सिंह ने किया संबोधित
- भाजपा के महासंपर्क अभियान को लेकर मंथन
-जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क तथा संपर्क से समर्थन के निमित्त भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें पार्टी की मंशा के अनुरूप अभियान में तेजी लाने पर मंथन किया गया।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी डाॅ. समीर सिंह ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मंशा के अनुरूप घर-घर संपर्क और संपर्क से समर्थन कार्यक्रम का संचालन नहीं हो पाया है। इसलिए पार्टी ने इस अभियान का समय बढ़ाते हुए जुलाई तक पूरा करने का निर्देश दिया है। इस अभियान के तहत सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता आज से ही लोगों से संपर्क करना शुरू करें। उनसे 9090902024 पर मिस कॉल कराएं और संपर्क करने की फोटो सरल ऐप पर अवश्य अपलोड करें। सरल ऐप पर फोटो अपलोड होने पर ही संपर्क माना जाएगा अन्यथा वह संपर्क व्यर्थ है।
उन्होंने कहा कि काम का मूल्यांकन अभियान की सफलता पर निर्भर है। इसलिए पूरी ईमानदारी से 17 से 19 जुलाई तक इस विशेष अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाएं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री गणेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित मुख्य रूप से उर्मिला तिवारी, शिवाजी शुक्ला, भूपेंद्र तिवारी ,मनोज मिश्र, भरतभुआल चौधरी ,हेमंत चतुर्वेदी, बब्बन शर्मा, राजेश सिंह, रमेश चौरसिया, बनर्जी लाल, अशोक यादव, किरण प्रजापति आदि उपस्थित रहे।