{"_id":"6484b741da59212aa50941c9","slug":"bjp-worker-meeting-khalilabad-news-c-7-1-201643-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : जगदंबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : जगदंबा
Sat, 10 Jun 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
ताराचंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मिठना धनघटा में टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। ताराचंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मिठना धनघटा में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाने का कार्य करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की जनता को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बगैर किसी भेदभाव के साथ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को ध्यान में रखकर भाजपा सरकार कार्य कर रही है। हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से होने वाले फायदे की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के हैंसर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय व संचालन गणेश पांडेय ने किया।
इस मौके पर नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि, मंडल महामंत्री प्रदीप अग्रहरि, शिवप्रसाद मद्धेशिया, पौली ब्लॉक के प्रमुख राम मिलन यादव, नाथनगर ब्लॉक के प्रमुख रामवृक्ष यादव, कपिल देव कन्नौजिया, विजय बहादुर सिंह, दिलीप राय, श्रीकांत, सच्चिदानंद निगम, बब्बन शर्मा, अशोक कुमार उर्फ साधु यादव, नितेश राय, प्रसिद्ध नारायण पांडेय, राजन राय, दुर्गा राय आदि लोग मौजूद रहे।